IQNA

17:45 - July 25, 2018
समाचार आईडी: 3472735
आईएसआई द्वारा;

इराकी दीयाला फुटबॉल स्टेडियम में विस्फोट

अंतरराष्ट्रीय समूहः (इराक के पूर्व) में दीयाला प्रांत के एक अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा स्रोत ने दीयाला के एक फुटबॉल स्टेडियम में आईएसआई आतंकवादी तत्वों द्वारा बम विस्फोट की घोषणा किया।

इराकी दीयाला फुटबॉल स्टेडियम में विस्फोट

अंतर्राष्ट्रीय कुरआन समाचार एजेंसी(IQNA) ने अल-बवाबा न्यूज साइट के मुताबिक बताया कि (इराक के पूर्व) दीयाला प्रांत के एक सुरक्षा स्रोत ने बताया कि एक हाथ से बनाया हुआ बम आईएसआई आतंकवादी तत्वों द्वारा दीयाला प्रांत के पूर्व के कुलाई क्षेत्र के खुमासी फुटबॉल स्टेडियम में विस्फोट किया ग़या।
इस सुरक्षा स्रोत ने ने कहा कि दीयाला प्रांत के उपनगरों खाएकीन शहर में हाल के दिनों में बार-बार विस्फोटों का जिक्र करते हुए कहा कि इस विस्फोट से कोई हानिकारक प्रभाव नहीं पड़ा।
दूसरी ओर लेबनान की अल-नशरा समाचार एजेंसी ने घोषणा किया कि अमेरिका के नेतृत्व वाले अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन ने कुछ आईएसआई कमांडरों की मौत की घोषणा की है जो लोग़ सऊदी अरब, संयुक्त राज्य अमेरिका और स्वीडन पर हमला करने की तैयारी कर रहे थे।
3733159

captcha