IQNA

16:35 - September 15, 2018
समाचार आईडी: 3472882

तुर्की में बहरों के लिए कुरानी प्रतियोगिता

अंतर्राष्ट्रीय समूहः कुरान पाठण प्रतियोगिता तुर्की के दीयारबाकीर शहर में कई बहरे लोगों की भागीदारी के साथ आयोजित किया गया था।

तुर्की में बहरों के लिए कुरानी प्रतियोगिता

अंतर्राष्ट्रीय कुरआनी समाचार एजेंसी (IQNA) ने तुर्की के समाचार पत्र "राष्ट्रीयता" के मुताबिक बताया कि खास बहरों के लिए पवित्र कुरान केराअत प्रतियोगिता महिलाओं और सज्जनो के लिए देश के धार्मिक मामलों के संगठन द्वारा आयोजित किया गया था।
तुर्की के दीयारबाकीर शहर की मेज़बानी में होने वाले इस प्रतियोगिता में सीवास, अरज़रुम, अलज़ैग़, गाज़ी-एनताब और शानली उरफा प्रांतों के लोगों ने भी भाग लिया।
प्रत्येक प्रतिभागियों ने कुरआन से तिलावत किया और जूरी के प्रश्नों का जवाब इशारों में दिया।
प्रतियोगिता के अंत में शीर्ष विजेताओं को कीमती पुरस्कार दिया गया था।
3746562

captcha