अंतर्राष्ट्रीय समूहः सौदी के प्रसिद्ध ट्वीटमैन मुज्तहिद के पास आले सऊद परिवार की पृष्ठभूमि पर बहुत सारी जानकारी है इसने देश के 60 सैन्य अधिकारियों के इस्तीफे की घोषणा की है।
अंतर्राष्ट्रीय कुरआनी समाचार एजेंसी (IQNA) ने अरबी समाचार एजेंसी साइट के अनुसार बताया कि प्रसिद्ध सऊदी ट्वीटमैन मुज्तहिद ने अपने ट्विटर अकाउंट में कहा था कि इनमें से कुछ इस्तीफे का कारण यमन में हो रहे गुनाह का एहसास बताया था। ।
इस ट्वीट कहा ग़या है कि, उनमें से कुछ ने यमन युद्ध पर संयुक्त राष्ट्र के बयान के बाद युद्ध अपराधों के आरोप में वांछित व्यक्तियों की सूची में अपना नाम रखने के डर से इस्तीफा दे दिया है।
मुज्तहिद ने कहा कि इनमें से अधिकतर इस्तीफे को खारिज कर दिया गया है, और सऊदी राजकुमार बिन सलमान एक अपराध के रूप में इस्तीफे पर विचार कर रहा है। इन सैन्य अधिकारियों में कर्नल और निचले स्थान के लोग़ थे।
3750471