IQNA

14:48 - October 20, 2018
समाचार आईडी: 3472992

शिया कार्यकर्ता की गिरफ्तारी के खिलाफ पाकिस्तानियों का प्रदर्शन

अंतर्राष्ट्रीय समूह- हजारों पाकिस्तानी नमाज़ियों ने शिया कार्यकर्ता फैसल रज़ा आबदी की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करके निंदा की।

शिया कार्यकर्ता की गिरफ्तारी के खिलाफ पाकिस्तानियों का प्रदर्शन

पाकिस्तान से IQNA संवाददाता की रिपोर्ट, पूरे देश में पाकिस्तानी नमाज़ियों ने कल 19 अक्टूबर को पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट का अपमान करने पर पूर्व शिया सीनेटर फैसल रज़ा अबेदी की गिरफ्तारी और पुलिस द्वारा इमाम हुसैन (अ.स) की महिला तीर्थयात्री की शहादत की निंदा की।
पाकिस्तानी मुस्लिम विद्वानों ने प्रदर्शन में भाग लेकर शिया कार्यकर्ता की गिरफ्तारी को अनुचित बताया, और जोर देकर कहा कि वह एक सच्चे देशवासी हैं जो हमेशा तकफ़ीरियों से लड़ते रहे हैं और हक़ के लिऐ चिल्लाते रहे हैं।
इस समूह ने यह बयान करते हुऐ कि आबेदी को गिरफ्तार किया गया, जबकि दर्जनों प्रसिद्ध अपराधी और आतंकवादी स्वतंत्र हैं, कहा: पाकिस्तान के शिया अब चिंता की स्थिति में हैं क्योंकि इस तरह के कार्यों से वह अपेक्षाएं जो "इमरान खान"से थीं, पूरी नहीं होती दिखाई दे रही हैं।
विरोध वक्ताओं ने इमाम हुसैन की महिला तीर्थयात्री की जेकबबाद में पुलिस चेकपॉइंट पर शहीदता की निंदा की और कहाः कि पाकिस्तान की बलूचिस्तान सरकार तीर्थयात्रियों को सुरक्षित करने में असफल रही है और बलूचिस्तान में हजारों अरबईन तीर्थयात्रियों को बहुत सारी समस्याएं पेश हैं। और इस प्रक्रिया की निरंतरता असहनीय है।
3757247
captcha