IQNA

19:36 - January 19, 2019
समाचार आईडी: 3473252

साउथ थाई के टेम्पल पर हमले में दो की मौत

अंतर्राष्ट्रीय विभागः थाईलैंड के दक्षिण के टेम्पल पर बंदूकधारियों के हमले में दो बौद्ध पुजारी मारे गए और दो अन्य घायल हो गए।

साउथ थाई के टेम्पल पर हमले में दो की मौत

अंतर्राष्ट्रीय कुरआन समाचार एजेंसी (IQNA) ने रुसीयल यौम समाचार एजेंसी के अनुसार बताया कि स्थानीय पुलिस अधिकारी ने एलान किया कि कई बंदूकधारियों ने शुक्रवार 18 जनवरी को दक्षिणी थाईलैंड में रातानवाबाब मंदिर पर पर हमला किया, जिसमें दो बौद्ध पुजारी मारे गए और दो अन्य घायल हो गए थे।
रिपोर्ट के अनुसार यह हमला उस क्षेत्र में हुआ जहां शुक्रवार (18 जनवरी) को मस्जिद के इमाम की हत्या कर दी गई थी।
थाई सैन्य सरकार ने दोनों हमलों की निंदा की और अपराधियों पर मुकदमा चलाने का आग्रह करते हुए कहा कि देश की जनता की रक्षा करने के लिए देश पूरी कोशिश कर रहा है।
कहा ग़या है कि थाईलैंड बौद्ध बहुमत के साथ, 2004 से मलेशियाई सीमा पर मुस्लिम क्षेत्रों में अलगाववादी गतिविधि देखी, जिसमें हजारों लोग मारे गए।
3782379

captcha