IQNA

14:23 - January 21, 2019
समाचार आईडी: 3473257

मलेशियाई युवा परिषद ने भारत में धार्मिक संघर्षों को समाप्त करने का आह्वान किया

अंतर्राष्ट्रीय समूहः मलेशियाई युवा परिषद ने संयुक्त राष्ट्र से भारत में हिंदुओं और मुसलमानों के बीच धार्मिक संघर्षों को रोकने के लिए एक शांतिपूर्ण समाधान खोजने का आह्वान किया है।

मलेशियाई युवा परिषद ने भारत में धार्मिक संघर्षों को समाप्त करने का आह्वान कियाअंतर्राष्ट्रीय कुरआन समाचार एजेंसी (IQNA) ने UNA समाचार एजेंसी के अनुसार बताया कि मलेशियाई युवा परिषद के प्रमुख ने शुक्रवार को मलेशिया में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) को एक पत्र प्रस्तुत किया, जिसमें मुस्लिमों और हिंदुओं के बीच धार्मिक टकराव को समाप्त करने के लिए शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान किया गया।
1992 में हिंदुओं ने अयोध्या में बाबरी मस्जिद को नष्ट कर दिया था, जो 15 वीं शताब्दी के स्मारक थे, जिस से मुसलमानों के गुस्से को उकसाया और दोनों पक्षों के बीच व्यापक संघर्ष पैदा किया ग़या था, इसके बाद 2,000 से अधिक लोग, जिनमें से अधिकांश मुस्लिम थे मारे गए थे।
हिंदुओ का कहना है कि इससे पहले कि वे इस मस्जिद का निर्माण करते, उनका मंदिर उसी स्थान पर था उसके बाद मस्जिद को नष्ट कर दिया ताकि वे फिर से उसी स्थान पर मंदिर का निर्माण कर सकें।
न्यायालय ने भी हिंदुओं के पक्ष में जगह को तीन भागों में विभाजित किया जिनमें से दो-तिहाई को हिंदुओं को आवंटित किया गया था। फैसला के बाद मुसलमानों के विरोध का सामना करना पड़ा था।
कहा जाता है कि भारत सरकार मुसलमानों को नष्ट की गई मस्जिद के बजाय नई मस्जिद बनाने के लिए भूमि आवंटित करेग़ी।
3782599

captcha