IQNA

17:17 - January 22, 2019
समाचार आईडी: 3473263

भारत और बांग्लादेश की सीमा पर रोहिंग्या मुसलमानों का भटकना

अंतर्राष्ट्रीय समूह - स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, भारत और बांग्लादेश की सीमा पर कई रोहिंग्या शरणार्थी कठिन परिस्थितियों में हैं।

भारत और बांग्लादेश की सीमा पर रोहिंग्या मुसलमानों का भटकना

अनातोलिया के हवाले से IQNA की रिपोर्ट; नए साल की शुरुआत से, 1,300 रोहिंग्या मुसलमान म्यांमार वापस भेजे जाने की आशंका के चलते भारत से बांग्लादेश भाग गए।
स्थानीय मीडिया के अनुसार, तीन दिन पहले, इन रोहिंग्या शरणार्थियों में से 31 लोग भारत और बांग्लादेश की सीमा पर कठिन परिस्थितियों में थे।
भारत के सीमा सुरक्षा बलों ने उन्हें सीमा से दूर रखने की कोशिश की, लेकिन बांग्लादेशी सेना ने भी रोक दिया, यह शरणार्थी मजबूर हुऐ कि कई दिनों तक बिना आश्रय के बसर करें।
दोनों देशों, भारत और बांग्लादेश की सीमा बल अब तक इन विस्थापित लोगों का हल खोजने में विफल रहे हैं।
डेली स्टार अखबार ने एक अज्ञात सूत्र के हवाले से बताया कि इन विस्थापितों के पास भारत में UNHCR द्वारा जारी किया गया अपना आईडी कार्ड भी हैं।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हाल के वर्षों में भारत में लगभग 40,000 रोहिंग्याई बसे हैं।
भारत, जिसने शरणार्थियों की स्थिति पर कन्वेंशन पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं, 2018 में 201 रोहिंग्याई शरण चाहने वालों को जेल में डाल दिया है।
 3783112
 
captcha