IQNA

16:31 - March 22, 2019
समाचार आईडी: 3473425

ब्रिटिश आंतरिक मंत्री: बर्मिंघम की मस्जिदों पर हमला चिंताजनक है

अंतर्राष्ट्रीय समूह - ब्रिटेन के आंतरिक मंत्री साजिद जावेद ने बर्मिंघम में 5 मस्जिदों पर आज की रात के हमलों को चिंताजनक बताया।

ब्रिटिश आंतरिक मंत्री: बर्मिंघम की मस्जिदों पर हमला चिंताजनक है
IQNA की रिपोर्ट,जावेद ने एक ट्विटर संदेश में कहाः कि वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस घटना के पीछे के उद्देश्यों और कारकों की जांच कर रही है, लेकिन मैं स्पष्ट रूप से यह बताना चाहता हूं कि हमारे समुदाय में घृणित व्यवहार का कोई स्थान नहीं है और यह कभी संभव नहीं है।
स्काई न्यूज के अनुसार, ब्रिटेन की आतंकवाद-विरोधी पुलिस बर्मिंघम की पांच मस्जिदों पर आज रात के हमले की जांच कर रही है। कहा जारहा है कि पुलिस को करीब सुबह दो बजकर तीस मिनट पर ब्राइटफील्ड एवेन्यू पर एक "मस्जिद जामेअ" पर बम हमला होने की न्यूज़ मिली।
इस रिपोर्ट को प्राप्त करने के 42 मिनट बाद, बर्मिंघम पुलिस को स्लेड स्ट्रीट मस्जिद पर एक ऐसे ही हमले की सूचना मिली। व्हिटन, एस्टन और फेयर बार की सड़कों पर मस्जिदों पर इसी तरह के हमले किए गए।
हमलावरों ने खिड़कियां तोड़ दीं और मस्जिदों को नुकसान पहुंचाया और इन कार्वाइयों के बाद भाग गए।
3799347
captcha