IQNA

9:07 - June 22, 2019
समाचार आईडी: 3473696

बगदाद के पूर्व में इमामबाड़े में विस्फोट हुआ

अंतर्राष्ट्रीय समूहः पूर्वी बगदाद में अल-मुन्तज़र अ0 इमामबाड़े में आत्मघाती बम विस्फोट हुआ जिसमें कुछ मारे ग़ए और घायल हो गए।

बगदाद के पूर्व में इमामबाड़े में विस्फोट हुआ

अंतर्राष्ट्रीय कुरआन समाचार एजेंसी (IQNA) के अनुसार अल-सुमेरिया येनस न्यूज़ एजेंसी के साथ एक साक्षात्कार में इराकी सुरक्षा स्रोत ने बताया कि पूर्वी बगदाद के अल-बालादियात जिले में अल-मुन्तज़र अ0 इमामबाड़े में एक आत्मघाती बम विस्फोट में कई लोग मारे गए और घायल हो गए। ।
सुरक्षा सूत्रों ने कहा कि विस्फोट (21 जून) दोपहर को हुआ इस समय घटना स्थान पर सुरक्षा बल का नियंत्रण है।
इसके अलावा, बगदाद अल-यौम समाचार स्रोत ने एक सुरक्षा स्रोत के हवाले से कहा कि आत्मघाती हमले के परिणामस्वरूप 10 लोग मारे गए और 30 घायल हो गए।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, किसी भी समूह ने अभी तक घटना के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं किया है।
3821146

captcha