IQNA

16:52 - July 30, 2019
समाचार आईडी: 3473833

हज के लिए मोनोरेल मक्का में 15 हज़ार लोगों को रोजगार

अंतरराष्ट्रीय समूहः मक्का मोनोरेल ट्रेन कंपनी ने हज यात्रा को संभालने के लिए 15 हज़ार मौसमी कार्यकर्ताओं को काम पर रखा है।

अंतर्राष्ट्रीय कुरआन समाचार एजेंसी (IQNA) ने सऊदी ग़ज़ट डेटाबेस के अनुसार बताया कि मक्का विकास प्राधिकरण के तहत काम करने वाली मुशएर ट्रेन कंपनी ने 15 हज़ार मौसमी काम करने वालों को तीर्थयात्रियों की भलाई के लिए काम पर रखा है।
ये लोग, जिन्हें उम्मुल कोरा विश्वविद्यालय में साक्षात्कार आयोजित करने के बाद काम पर रखा गया था, वे मक्का और बाहर के पवित्र क्षेत्रों के बीच यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों की सेवा के लिए जिम्मेदार हैं।
अधिकारियों के अनुसार, यह उम्मीद है कि इस साल, लगभग 360 हज़ार तीर्थयात्री मेना से अराफात और फिर अराफात से मेना तक ट्रेन का उपयोग करेंगे। यह भी अनुमान है कि (11 से 13 ज़िलहिज्जा) के दौरान इन गाड़ियों का उपयोग करके लगभग 2 मिलियन लोगों फाएदा उठाएंग़े ।
3831139

captcha