IQNA

16:30 - August 12, 2019
समाचार आईडी: 3473874

दुनिया के विभिन्न देशों में ईद अल-अज़्हा प्रार्थना

अंतर्राष्ट्रीय समूह- मुसल्मानों ने कल 11 अगस्त को दुनिया के कई देशों में ईद अल-अज़्हा प्रार्थना की जब कि अधिक्ततम देशों में आज यह ईद मनाई जारही है।

दुनिया के विभिन्न देशों में ईद अल-अज़्हा प्रार्थना
नेशन के हवाले से IQNA की रिपोर्ट, सऊदी अरब, कतर, रूस, तुर्की, इंडोनेशिया सहित कई अन्य देशों में मुसल्मानों ने कल 11 अगस्त को ईद अल-अज़्हा प्रार्थना आयोजित की।
हजारों हाजियों ने कल पवित्र हरमैन में प्रार्थना की और इसी तरह हजारों फिलिस्तीनियों ने अल-अक्सा मस्जिद में प्रार्थना की।
मास्को मस्जिद में रूसी मुसलमानों ने भी ईद अल-अज़्हा प्रार्थना की। मॉस्को मस्जिद के रूप में जानी जाने वाली यह मस्जिद साल 2012 में 10000 लोगों को समायोजित करने के लिए फिर से बनाई गई थी।
मलेशिया, इंडोनेशिया और सिंगापुर में मुसलमानों ने भी कल ईद अल- अज़्हा प्रार्थना की।
 
ईद अल-अज़्हा, ज़िल्हिज का दसवां दिन है और मुस्लिमों की सबसे बड़ी ईदों में से एक है। यह दिन पैगंबर अब्राहीम और उनके बेटे इस्माइल की याद में मुसलमानों द्वारा मनाई जाती है।
3834235
captcha