IQNA

17:04 - September 07, 2019
समाचार आईडी: 3473952
आज आयोजित किया जाएगा;

अफगानिस्तान, पाकिस्तान और चीन की इस्लामाबाद में त्रिपक्षीय बैठक

इंटरनेशनल ग्रुपः आज 7 सितंबर को इस्लामाबाद में शांति वार्ता आयोजित करने के लिए चीन, अफगानिस्तान और पाकिस्तान की बैठक आयोजित होग़ी।

अफगानिस्तान, पाकिस्तान और चीन की इस्लामाबाद में त्रिपक्षीय बैठक

अंतर्राष्ट्रीय कुरआन समाचार एजेंसी (IQNA) ने अफगानिस्तान के ताज़ा समाचार के अनुसार बताया कि पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा अफगानिस्तान, पाकिस्तान और चीन के बीच त्रिपक्षीय बैठक का तीसरा दौर आज 7 सितंबर से आयोजित किया जाएगा।
बैठक पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में होगी। काबुल में अफगानिस्तान के विदेश मंत्री और चीनी और पाकिस्तानी राजदूतों के बीच पिछली बैठक में शांति वार्ता की प्रगति पर चर्चा हुई थी।
यह बैठक तीन प्रमुख क्षेत्रों यानी इन देशों के बीच ट्रस्ट बनाने, विकसित करने और आतंकवाद का मुकाबला के आधार पर सहयोग करने में होगी।
3840513

captcha