IQNA

9:43 - October 15, 2019
समाचार आईडी: 3474061

शैख़ ज़कज़की की हालत चिंताजनक

6 जुलाई को शैख़ ज़कज़की के बेटे मोहम्मद ज़कज़की ने बताया था कि उनके पिता को ज़हर दे दिया गया है और उनकी हालत सही नहीं है।

शैख़ ज़कज़की की हालत चिंताजनक

नाइजीरिया के इस्लामी आंदोलन ने बताया है कि इस देश के वरिष्ठ मुस्लिम धर्मगुरू अल्लाम शैख़ ज़कज़की की हालत चिंताजनक है।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार नाइजीरिया के इस्लामी आंदोलन ने ट्वीट करके बताया है कि शैख़ इब्राहीम ज़कज़की और उनकी पत्नी 1401 दिनों से अधिक समय से ग़ैर कानूनी रूप से जेल में बंद हैं और लंबी अवधि से जेल में बंद होने के कारण इस समय उनकी स्थिति अधिक चिंताजनक हो गयी है।

6 जुलाई को शैख़ ज़कज़की के बेटे मोहम्मद ज़कज़की ने बताया था कि उनके पिता को ज़हर दे दिया गया है और उनकी हालत सही नहीं है।

13 दिसंबर 2015 को नाइजीरिया के सैनिकों ने ज़ारिया शहर के इमामबाड़े पर हमला करके सैकड़ों शीया मुसलमानों को शहीद कर दिया था और उसी समय से शैख़ ज़कज़की और उनकी पत्नी जेल में बंद हैं।

नाइजीरिया के अंदर और बाहर काफी विरोध और प्रयास के बाद इस देश की अदालत ने पिछले जुलाई महीने में शैख़ ज़कज़की और उनकी पत्नी को भारत जाकर उपचार कराने की अनुमति दी थी परंतु उनके साथ जो सुरक्षा टीम थी उसके द्वारा उत्पन्न की गयी समस्याओं के कारण वह भारत में उपचार कराये बिना स्वदेश वापस लौट गये।

नाइजीरिया के इस्लामी आंदोलन ने इस बात का पर्दाफाश किया है कि इस देश की सरकार शैख़ ज़कज़की की हत्या करन के लिए उन्हें ज़हर देने सहित विभिन्न तरीक़ों का प्रयोग कर रही है। MM

https://parstoday.com

 

captcha