IQNA

15:31 - January 10, 2020
समाचार आईडी: 3474343
सरदार सोलेमानी की हत्या के बाद;

संयुक्त राज्य अमेरिका के 185 क्षेत्रों में युद्ध-विरोधी प्रदर्शन होंगे

अंतर्राष्ट्रीय समूहः विभिन्न अमेरिकी शहरों में ईरान के खिलाफ ट्रम्प की युद्ध जैसी नीतियों का विरोध करने वाले विपक्षी समर्थक समूहों का गठबंधन युद्ध-विरोधी प्रदर्शन आयोजित करेंग़ें।

संयुक्त राज्य अमेरिका के 185 क्षेत्रों में युद्ध-विरोधी प्रदर्शन होंगे

अंतर्राष्ट्रीय कुरआन समाचार एजेंसी (IQNA) ने न्यूजवीक के अनुसार बताया कि तथाकथित "ईरान के खिलाफ कोई युद्ध नहीं (No War with Iran) कई अन्य युद्ध-विरोधी समूहों के साथ मिल कर ट्रम्प की व्यापक ईरान-विरोधी नीतियों के खिलाफ संयुक्त राज्य अमेरिका 185 क्षेत्रों में आज प्रदर्शन कर रहे हैं।
अपनी वेबसाइट पर, समूह ने अमेरिकी लोगों से ईरान के खिलाफ ट्रम्प की तर्कहीन नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए मंच पर बुलाया है। यह प्रदर्शन पूर्व में न्यूयॉर्क और वाशिंगटन सहित, पश्चिम में लॉस एंजिल्स और दक्षिण में डलास सहित शहरों में होने वाला है।
इस वेब साइट के अनुसार (सरदार सुलेमानी की हत्या में) ट्रम्प की अशिष्ट कार्रवाई ने कई अमेरिकी सैनिकों, इराकी और ईरानी लोगों और अन्य नागरिकों के जीवन को खतरे में डाल दिया है। इस तरह के युद्ध में हम में से कोई नहीं जीतेगा मग़र युद्ध में रुचि रखने वाले राजनेताओं और निगमों को छोड़कर यह भी कहा जाता है: हमारे लोगों ने इराक में युद्ध से सबक सीखा है और अब नेताओं के झूठे बयानों के साथ एक और युद्ध में प्रवेश नहीं करेंगे।
अमेरिका के कांग्रेसी नेता इल्हान उमर ने ट्वीट में आज की रैली में शामिल होने के लिए लोगों को आमंत्रित करते हुए लिखा, कि "हम ट्रम्प प्रशासन को एक और अंतहीन युद्ध में नेतृत्व करने की अनुमति नहीं देंगे।
3870430

captcha