
अल-नशरह समाचार एजेंसी के अनुसार,लेबनान हिज़्बुल्लाह ने शुक्रवार शाम 6 मार्च को हुसैन शेख अल-इस्लाम की मौत पर एक बयान जारी करते हुए शोक व्यक्त किया, हमने ऐक महान और प्रिय भाई खो दिया जिन्हों ने प्रतिरोध की स्थापना से हमारा साथ दिया।
बयान में कहा गया, "बहुत अफ़सोस व दुख के साथ प्यारे भाई हुसैन शेख अल-इस्लाम की खबर मिली और उनकी मृत्यु के साथ, हमने एक महान और प्रिय भाई खो दिया।"
हम ईरान में इस्लामिक क्रांति की शुरुआत से ही उन्हें जानते हैं, और वे लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध की स्थापना के बाद से प्रतिरोध के प्रति सहानुभूति रखते थे और इसके सभी चरणों में प्रतिरोध के अच्छे समर्थक और सूत्रधार रहे थे।
बयान के अंत में, हिजबुल्ला ने सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनई, शरीफ़ परिवार और उनके प्यारे बच्चों को हुसैन शेख अल-इस्लाम के निधन पर शोक व्यक्त किया।
याद रहे कि हुसैन शेख़ अल-इस्लाम, एक राजनयिक, फिलिस्तीनी इंतिफादा स्टैंडिंग कॉन्फ्रेंस के पूर्व महासचिव और इस्लामिक धर्मों के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के पूर्व उपाध्यक्ष की, एक कोरोनरी हमले के बाद गुरुवार को मृत्यु हो गई।
3883582