IQNA

14:52 - March 13, 2020
समाचार आईडी: 3474547

कर्बला इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बमबारी के बारे में अस्ताने हुसैनी की प्रतिक्रिया

तेहरान (IQNA),पवित्र अस्तानऐ हुसैनी ने कर्बला में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अमेरिकी सैन्य बमबारी की निंदा की और घोषणा की: इस खुल्लम खुल्ला आक्रामकता का कोई औचित्य नहीं है।  

कर्बला इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बमबारी के बारे में अस्ताने हुसैनी की प्रतिक्रिया

अल-सुमरिया न्यूज साइट के अनुसार, अस्तानऐ हुसैनी के एक बयान में आया है, कर्बला में बनाऐ जा रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह अमेरिकी मिसाइल हमले में हवाई अड्डे के एक कर्मचारी के मौत और कई अन्य लोग घायल होगऐ। हालांकि, हवाई अड्डे की प्रशासनिक और सेवा सुविधाओं को भी महत्वपूर्ण क्षति हुई है।
 
बयान में कहा गया है यह हवाई अड्डा विशुद्ध रूप से नागरिक स्थान है, जिसे आस्तानऐ हुसैनी कई इराकी कंपनियों के साथ मिलकर निर्माण की देखरेख करता है  और हवाई अड्डे के कर्मी और कर्मचारी विशुद्ध रूप से इराकी और नागरिक हैं, ।
 
यह आस्ता आगे घरेलू और विदेशी मीडिया कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अपराध का दस्तावेजीकरण करें और हवाई अड्डे की सुविधाओं की असैनिक प्रकृति और हमले के कारण हुए नुकसान की रिपोर्ट करें।
 
निर्माणाधी कर्बला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और सलाहुद्दीन और अंबर प्रांतों में कई हश्दुश्शाबी के ठिकानों को शुक्रवार सुबह अमेरिकी बलों ने निशाना बनाया। इस बीच, अमेरिकी रक्षा विभाग (पेंटागन) ने घोषणा की है कि उसने इराक़ के विभिन्न क्षेत्रों में हश्दुश्शाबी से जुड़े 5 हिज़्बुल्लाह ठिकानों पर हमला किया है।
3885032

captcha