IQNA

15:25 - April 14, 2020
समाचार आईडी: 3474648

आनलाइन कुरान याद करने में एक अमीराती छात्र की सफलता

तेहरान (IQNA),अमीराती छात्र शहाब मोहम्मद अली सरान आनलाइन कुरान को याद करने में कामयाब रहा।

आनलाइन कुरान याद करने में एक अमीराती छात्र की सफलता

आधिकारिक यूएई समाचार एजेंसी (वाम) के हवाले से, यह छात्र संयुक्त अरब अमीरात अजमान में "हमीद इब्ने राशिद अल-नईमी" कुरान केंद्र में पूरे कुरान को दूरस्थ रूप से याद करने में सफल रहा और केंद्र से दूर रहकर कुरान संस्मरण कार्यक्रम में यह पहली सफलता है।
 
मोहम्मद अली सरान 2020 में कुरान पर पहले दूरस्थ शिक्षा पाठ्यक्रम में भाग लेकर "घर पर रहें" के नारे के साथ सभी आयाते वहि को याद करने में सक्षम हुआ है।
 
मुहम्मद इब्न राशिद अल-नुइमी कुरान सेवा सेंटर के निदेशक हुसैन मोहम्मद अल-हमादी ने इस बारे में कहा: इस अमीराती छात्र ने मिले उपलब्ध अवसर का लाभ उठाकर और कुरान को याद करने की नई तकनीकों का उपयोग करके यह सफलता हासिल की है।
3891502

captcha