IQNA

इंडोनेशियाई संगठन: यूएई-इज़रायल समझौता फिलिस्तीनी लोगों के खिलाफ एक अपराध है

15:13 - August 25, 2020
समाचार आईडी: 3475084
तेहरान (IQNA) कई इंडोनेशियाई एनजीओ ने शर्मनाक यूएई-इजरायल समझौते को फिलिस्तीनी लोगों के खिलाफ अपराध के रूप में वर्णित किया है।
अनातोलियन समाचार एजेंसी के अनुसार, बैतुल मुक़द्दस की रक्षा के लिए 30-सदस्यीय इंडोनेशियाई गठबंधन ने सोमवार (24 अगस्त) को घोषणा की कि ज़ायोनी शासन के साथ संयुक्त अरब अमीरात का शर्मनाक समझौता राजनयिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और अन्य क्षेत्रों में फिलिस्तीनी लोगों के खिलाफ एक अपराध है।
 
गठबंधन ने जोर देकर कहा: जो देश ज़ायोनी शासन के साथ संबंधों को सामान्य बनाने के लिए सहमत हैं, फिलीस्तीनी लोगों के खिलाफ किए जारहे अपराधों में इस शासन के साथ समझौता कर रहे हैं।
 
गठबंधन के प्रमुख बख्तियार नासिर ने जोर देकर कहा: जो पार्टियां या देश ज़ायोनी शासन के साथ अपने संबंधों को सामान्य कर रहे हैं, वे उपनिवेशवाद को एक स्वाभाविक बात मानते हैं और परिणामस्वरूप, निर्दोष लोगों के उत्पीड़न, हत्या और लूट से सहमत हैं।
 
उन्होंने इस बात की ओर इशारा करते हुए कि यूएई के इजरायल के साथ संबंधों को सामान्य बनाना अल-अक्सा मस्जिद की पवित्रता को बनाए रखने के सभी प्रयासों पर विश्वासघात है, कहा: केवल वे देश जो औपनिवेशिक और आपराधिक मानसिकता रखते हैं, ऐसा करते हैं।
 
उन्होंने दुनिया भर के सभी गैर-सरकारी संगठनों से, विशेष रूप से इस्लामी दुनिया में, फिलिस्तीनी मुद्दे के एक उचित समाधान के लिए काम करने और इजरायल के वित्तीय प्रस्तावों को आसानी से स्वीकार न करने का आह्वान किया।
 
उन्होंने अंत में कहाः धन आता है और चला जाता है, लेकिन न्याय और मानवता पर आधारित नीति इतिहास में एक सुनहरा संकेत बनी रहेगी ।
3918875
 
captcha