IQNA

13:12 - September 06, 2020
समाचार आईडी: 3475117
इराकी राजनीतिक विश्लेषक ने किया खुलासा;

तेल अवीव-बगदाद के बीच संबंधों को सामान्य करने के लिए अमेरिकी प्रयास

तेहरान (IQNA) इराकी राजनीतिक विश्लेषक, साद मोहम्मद अल-काबी ने तेल अवीव और बगदाद के बीच संबंधों को सामान्य बनाने के लिए अप्रत्यक्ष प्रयासों की बात कही है।

तेल अवीव-बगदाद के बीच संबंधों को सामान्य करने के लिए अमेरिकी प्रयास
इकना ने अल-मालुमा  समाचार वेबसाइट के हवाले से बताया कि  इराकी राजनीतिक विश्लेषक साद मोहम्मद अल-काबी ने अल-मालुमा के साथ इस संबंध में स्पष्ट किया: कि "इराकी प्रधान मंत्री मुस्तफा अल-काज़मी की संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा के दौरान, इजरायल के साथ संबंधों के सामान्यीकरण के बारे में दबाव डाला ग़या था।
उन्होंने पिछली सदी की शुरुआत में इराक छोड़ने वाले यहूदियों के लिए इराकी नागरिकता बहाल करने के लिए इजरायल यात्रा के उपयोग की ओर इशारा किया। ज़ायोनी शासन अन्य देशों, जैसे संयुक्त राज्य अमेरिका पर दबाव डालकर इराक के साथ संबंधों को सामान्य बनाने की कोशिश कर रहा है।
काबी ने यह भी स्पष्ट किया: कि "कुछ समूह आगामी चुनावों में राजनीतिक हितों को हासिल करने के लिए ज़ायोनी लोगों के साथ संबंध विकसित करना चाहते हैं।"और उन्होंने सरकार पर इराक में अमेरिकी सेना रखने और ज़ायोनी शासन के साथ संबंधों को सामान्य बनाने के लिए दबाव डाला है।
3921153
 
 
captcha