तेहरान (IQNA) फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने टीवी बयान में देश में इस्लाम विरोधी कार्टून के प्रकाशन के बाद अपनी आलोचना के जवाब में एक बयान में कहा, "फ्रांस कुरान का अनुवाद करने और मस्जिद खोलने वाला पहला देश था।

vetogate.com के हवाले से, इमैनुएल मैक्रॉन ने कहा, "चरमपंथी इस्लाम के लिऐ मुसीबत हैं और हम उनसे लड़ रहे हैं ता कि लाखों फ्रांसी मुस्लिम को समर्थन दें।
उन्होंने कहा: मुसलमान आतंकवाद से प्रभावित होने वाला पहला समूह है और आतंकवाद का शिकार 80% मुसलमान हैं। मैं कार्टूनों -पैगंबर (PBUH) का अपमान करने वाले कार्टून- के प्रति मुसलमानों की भावनाओं को समझता हूं।
मैक्रोन ने इसी तरह कहाः फ्रांस पहला देश था जिसने कुरान का अनुवाद किया और मस्जिद बनाई है, जो पेरिस की महान मस्जिद है, और फ्रांस में बहुत से इस्लामी केंद्र और स्थान हैं।
फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने यह टिप्पणी उस समय की, जबकि इस्लाम और मुसलमानों के बारे में उनकी हालिया टिप्पणी बहुत विवाद वाली थी, और उन्होंने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बहाने इस देश में पैगंबर (PBUH) के अपमानजनक कार्टून के प्रकाशन को सही ठहराया, कहा थाः "हम कुछ पीछे हटने पर भी पेंटिंग और कैरिकेचर नहीं छोड़ेंगे।" मुसलमान इस टिप्पणी को मैक्रोन द्वारा इस्लाम विरोधी जारी रखने के प्रोत्साहन के संकेत के रूप में देखते हैं।
3932526