IQNA

15:05 - November 25, 2020
समाचार आईडी: 3475384

एक प्रमुख भारतीय शिया धर्मगुरु और राजनीतिज्ञ का निधन

तेहरान (IQNA)मौलाना "सैय्यद कल्बे सादेक़ नक़वी", भारतीय मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के वरिष्ठ उप-प्रमुख और इस देश के प्रसिद्ध शिया विद्वानों में से एक थे, का कल (मंगलवार) लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

एक प्रमुख भारतीय शिया धर्मगुरु और राजनीतिज्ञ का निधन

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, मौलाना "सैय्यद कल्बे सादेक़ नक़वी", भारतीय मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के एक उच्च-रैंकिंग सदस्य और शिया आलिम तथा आधुनिकता के उपदेशक, ने इस दुन्या को अलविदा कहा।
 
उनका जन्म 1939 में शहर लखनऊ, उत्तर प्रदेश में शिया परिवार में हुआ था। उनके पिता, कल्बे हुसैन, एक प्रमुख धार्मिक विद्वान और उपदेशक थे। कल्बे सादेक़ ने मुस्लिम अलीगढ़ विश्वविद्यालय से अरबी में पीएचडी प्राप्त की और मदरसे सुल्तानुल मदारिस से सद्रुल्लाफ़ाज़िल की डिग्री हासिल की।
 
1984 में, शिया धर्मगुरु ने भारत में छात्रों की आवश्यकता के लिए तौहीदुल मुस्लिमीन ट्रेस्ट का गठन किया। वह लखनऊ और अन्य भारतीय शहरों में अस्पतालों और चैरिटी उपचार केंद्रों के निर्माण सहित कई धर्मार्थ गतिविधियों में शामिल रहे हैं।
 
सैय्यद कल्बे सादेक़ नक़वी ने मुहर्रम में भाषण देने के लिए विभिन्न देशों की यात्रा की। वह भारत के शियाओं की प्रमुख हस्तियों में से एक थे और उपमहाद्वीप में इस्लामी क्रांति के एक महत्वपूर्ण समर्थक थे।
 
निमोनिया के कारण कल 24 दिसंबर 2020 मंगलवार रात 10 बजे उनका निधन हो गया।
 3937258

 
captcha