IQNA

15:15 - January 01, 2021
समाचार आईडी: 3475496

सीरिया के मुफ़्ती: शहीद सोलेमानी और अबू महदी अल-मोहनदीस ने प्रतिरोध का रास्ता अपनाया

तेहरान (IQNA (सीरिया के ग्रैंड मुफ्ती शेख बदरुद्दीन हसुन ने शहीद हाज कासिम सोलेमानी और अबू महदी अल-मोहनदीस के स्मरणोत्सव पर बयान देते हुए कहा कि यह समारोह उन दो शहीद कमांडरों के आदर्श के समर्थन में है जिन्होंने प्रतिरोध का रास्ता अपनाया।

सीरिया के मुफ़्ती: शहीद सोलेमानी और अबू महदी अल-मोहनदीस ने प्रतिरोध का रास्ता अपनाया

इकना के अनुसार; सीरिया के ग्रैंड मुफ़्ती ने तेहरान विश्वविद्यालय में आज सुबह को आयोजित जनरल हाज क़ासिम सोलेमानी और अबू महदी अल-मोहनदीस और उनके साथियों की हत्या की पहली बरसी पर तकरीर किया।
उन्होंने कहा: कि "यह समारोह दो शहीदों के लिए एक स्मारक नहीं है, बल्कि दो कमांडरों के आदर्श का समर्थन करना है जिन्होंने प्रतिरोध का मार्ग प्रशस्त किया है।
सीरिया के ग्रैंड मुफ्ती ने जोर दिया: कि इमाम खुमैनी (र0) ने पाबंदियों को तोड़कर, महान उपलब्धियों को प्राप्त करने के लिए ईरानी राष्ट्र के हाथ को मुक्त कर दिया।
शेख हसून ने कहा: कि ईरान ने अपने बच्चों को मुसलमानों के पहले क़िबला की रक्षा में अरबों के खून के साथ अपना खून मिलाने के लिए भेजा।
उन्होंने कहा: कि "सीरिया से  जो अल-कुद्स का स्थायी समर्थक है, मैं इस बात पर जोर देता हूं कि शहीदों के खून से जीत हासिल की जाएगी।
3944774
captcha