
इकना ने आनातुली न्यूज़ एजेंसी के अनुसार बताया कि नजाशी मस्जिद, जिसका नाम एक इथियोपियाई राजा के नाम पर रखा गया था, जो कभी पवित्र पैगंबर (PBUH) के कई साथियों की मेजबानी करता था, वह देश की राजधानी अदिस अबाबा से 790 किमी उत्तर में स्थित है।
यह मस्जिद, जिसे एक बड़ी जगह में बनाया गया था, यहा पर पवित्र पैगंबर (PBUH) के 15 साथियों की कब्रें शामिल हैं, पवित्र पैगंबर (PBUH) के प्रारंभिक बिअसत में इथियोपिया में आए थे येह लोग़ बुत परस्तों के अत्याचार से शहीद हो ग़ए थे।
नजाशी मस्जिद, जिसे कई लोग इस्लामिक इबादत का दूसरा स्थान मानते हैं और इथियोपियाई मुस्लिम इसे "दूसरा मक्का" कहते हैं, को पिछले साल नवंबर में सैन्य संघर्ष के दौरान, इसके मीनारों सहित कई बिंदुओं पर भारी तोपखाने से निशाना बनाया गया था। ।
इथोपियन कल्चरल हेरिटेज रिसर्च एंड प्रोटेक्शन ऑर्गेनाइजेशन के उप प्रमुख ने कहा, कि "सरकार की एक तकनीकी टीम मस्जिद को हुए नुकसान का आकलन करने और फिर जीर्णोद्धार कार्य शुरू करने के लिए साइट पर जाएगी।
3945793