IQNA

11:07 - May 02, 2021
समाचार आईडी: 3475844

बर्लिन में विश्व अल-कुद्स दिवस मार्च रद्द

तेहरान (IQNA) जर्मन अधिकारियों का कहना है कि कोरोना के प्रकोप के कारण इस साल बर्लिन में होने वाले विश्व अल-कुद्स दिवस मार्च के लिए कोई परमिट जारी नहीं किया जाएगा।

बर्लिन में विश्व अल-कुद्स दिवस मार्च रद्द

इकना ने Russia Today के अनुसार बताया कि जर्मन अधिकारियों ने इस साल बर्लिन में फिलिस्तीन के समर्थन में वार्षिक अल-कुद्स दिवस मार्च को प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया है।
 Der Taggespiegel के साथ एक साक्षात्कार में, जर्मन पुलिस ने रैली को रद्द करने की पुष्टि की है, जो मूल रूप से 8 मई को निर्धारित थी।
इससे पहले, बर्लिन में संविधान के संरक्षण के लिए कार्यालय के प्रमुख, मिशेल फिशर ने कहा कि इस वर्ष, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अल-कुद्स दिवस प्रदर्शनों के लिए कोई तैयारी नहीं की गई है, और यह संभव था कि कोरोना वायरस के प्रसार को कारण इस विश्व अल-कुद्स दिवस मार्च को वस्तुत तौर से आयोजित किया जाएग़ा।
बीमारी के प्रसार के कारण पिछले साल भी बर्लिन में विश्व अल-कुद्स दिवस मार्च को रद्द कर दिया गया था।
3968527
captcha