IQNA

16:22 - May 16, 2021
समाचार आईडी: 3475898
अयातुल्ला सीस्तानी के आह्वान के अनुरूप, घोषणा की गई;

अल-हशद अल-शाबी द्वारा इजरायल के खिलाफ़ फिलिस्तीनी प्रतिरोध का समर्थन

तेहरान(IQNA)अल-हशद अल-शाबी इराक़ ने घोषणा की कि यह संगठन इराक़ में सर्वोच्च शिया प्राधिकरण अयातुल्ला सीस्तानी की फिलीस्तीनी लोगों का समर्थन करने के लिए अपील पर ज़ायोनी शासन के अपव्यय और आतंकवाद के खिलाफ़ फिलिस्तीनी प्रतिरोध के साथ एकजुटता पर जोर देता है।

अल-हशद अल-शाबी द्वारा इजरायल के खिलाफ़ फिलिस्तीनी प्रतिरोध का समर्थन
अल-हशद अल-शाबी समाचार वेबसाइट के हवाले से, इराक़ी अल-हशद अल-शाबी संगठन ने एक बयान जारी कर इस बात पर जोर दिया कि वह उनके उचित उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए फिलिस्तीनी लोगों के साथ खड़ा है।
 
इस बयान में कहा गया है: "हम दुनिया की आंखों और कानों के सामने फिलिस्तीनी लोगों के खिलाफ ज़ायोनी गिरोह द्वारा किए गए बेरहमाना और क्रूर हमलों और जघन्य अपराधों के बारे में बहुत चिंता के साथ अनुसरण कर रहे हैं।"
 
इस बयान में कहा गया है: हम मक़्बूज़ह क्षेत्र और उनके खोए हुए अधिकारों की रक्षा में ज़ायोनी शासन के अपव्यय और नागरिकों और बच्चों की हत्या और इमारतों और घरों पर बमबारी करने और फिलिस्तीनियों से अधिक भूमि की जब्ती और इसके निवासियों के विस्थापन करने की कोशिश में इसके क्रूर और आतंकवादी व्यवहार के खिलाफ फिलीस्तीनी लोगों के साथ अपनी पूरी एकजुटता व्यक्त करते हैं।
 
अल-हशद अल-शाबी ने कहा: "फिलिस्तीनी लोगों के समर्थन में हमारी स्थिति इराक़ में सर्वोच्च शिया प्राधिकरण अयातुल्ला सीस्तानी की स्पष्ट और साहसी स्थिति के अनुरूप है, जिन्होंने जोर देकर कहा कि इराक़ फिलिस्तीनी लोगों की मदद करने के लिए उनकी तरफ़ है। और स्वतंत्र राष्ट्रों से फिलिस्तीनी लोगों को उनके उचित आदर्शों को पूरा करने के लिऐ मदद का आह्वान किया।
 
अल-हशद अल-शाबी ने इराकी सरकार और फ़िलिस्तीन समर्थक राष्ट्रों की स्थिति की भी प्रशंसा की और सभी देशों, सरकारों और दुनिया के स्वतंत्र लोगों से रक्षाहीन फिलिस्तीनी नागरिकों के खिलाफ़ उत्पीड़न, आतंकवाद और ज़ायोनीवादियों को खारिज करने में अपनी मानवीय जिम्मेदारी को पूरा करने का आह्वान किया।
 
बयान के अंत में आया है: अपनी भूमि और उसकी पवित्रता की रक्षा करने वाले धैर्यवान फिलिस्तीनी राष्ट्र को ज़िंदाबाद कहते हैं, फिलिस्तीन के वीर प्रतिरोध को ज़िंदाबाद जिन्होंने दुश्मन की किलेबंदी को कुचल दिया और दुनिया को दिखाया कि स्वतंत्र राष्ट्र कभी हार नहीं मानेंगे और न असफल होंगे, विजय ईश्वर की ओर से है और वह हमारा सहायक और मददगार है।
397175517

captcha