IQNA

17:01 - May 25, 2021
समाचार आईडी: 3475945
निशात नगरामी :

कोरोना को मात देने मे सबका साथ ज़रूरी

तेहरान (एकना) बाराबंकी। (Barabanki) प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस नगरामी खुशाल सिद्दीक़ी वेलफ़ेयर सोसाइटी की जानिब से कोरोना लक्षणात्मक ( symptomatic) शहर लखनऊ के विभिन्न इलाको में

कोरोना को मात देने मे सबका साथ ज़रूरी

बाराबंकी। (Barabanki) प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस नगरामी खुशाल सिद्दीक़ी वेलफ़ेयर सोसाइटी की जानिब से कोरोना लक्षणात्मक ( symptomatic) शहर लखनऊ के विभिन्न इलाको में आठ लोग जो होम आइसोलेशन मे थे उनको डाक्टरो द्वारा बताया गया पूरा इलाज, दवाएं , आक्सीमीटर,स्टीम इन्हेलर,  थर्मामीटर आदि उपलब्ध कराया गया। सोसाइटी की अध्यक्ष निशात नगरामी ने कहा कि ये सभी लोग रोज़ कमाने खाने वाले हैं तो होम आइसोलेशन में उनके लिए जरूरत का सभी सामान घर पर ही मुहैया करवाया गया  क्योकि बाहर निकलने से इनको और संक्रमण दूसरे लोगों में भी फैलने का ख़तरा ज्यादा था।
अब सभी लोग कोरोना को हराकर जिंदगी की तरफ़ आगे बढ़ने को तैयार हैं । निशात नगरामी ने खुशी का इजहार करते हुये कहा कि ऐसे कठिन समय मे जहाँ लोग अपनो को खो चुके हैं तो इस वक्त आठ लोगो का ठीक होना एक सकारात्मक शुरूआत है , कोरोना से जंग मे हमारी टीम की ऐसी छोटी सी कोशिशें आगे भी जारी रहेगी , सबके साथ और सावधानी से ही कोरोना को मात दी जा सकती  है।

source:avadhnama

captcha