IQNA

16:02 - May 29, 2021
समाचार आईडी: 3475961

मलेशिया ने फिलिस्तीन सहायता कोष की स्थापना की

तेहरान(IQNA)मलेशिया के इस्लामी मामलों के मंत्री ने फिलिस्तीनी लोगों को समर्थन देने के लिए एक कोष स्थापित करने के सरकार के फैसले की सूचना दी।

मलेशिया ने फिलिस्तीन सहायता कोष की स्थापना की

अल-शुरूक़ समाचार साइट के अनुसार; मलेशिया के इस्लामिक मामलों के मंत्री ज़ुल्किफ़्ल मोहम्मद अल-बकरी ने कहाः मलेशियन इस्लामिक डेवलपमेंट सेंटर (JAKIM) फिलिस्तीनी लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के उद्देश्य से कई गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से फ़िलिस्तीन को समर्थन देने के लिए ऐक कोष स्थापित करने पर काम कर रहा है।
 
इस मलेशियाई मंत्री ने कहाः यह सहायता गाजा पट्टी और वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनियों तक पहुंचेगी, और हम सभी मलेशियाई लोगों से फिलिस्तीनी लोगों की मदद के लिए इस फंड में भाग लेने का आह्वान करते हैं।
 
मलेशियाई प्रधान मंत्री मोहिउद्दीन यासीन ने भी शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ फिलिस्तीन के घटनाक्रम और फिलिस्तीनी नागरिकों पर ग़ासिब इज़रायली शासन के हमलों के साथ-साथ म्यांमार में संघर्ष के बारे में बात की।
 
यासीन ने एक टेलीफोन साक्षात्कार में कहा कि दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) म्यांमार में संकट को हल करने में यथासंभव मदद कर सकता है और इसी तरह दोनों पक्षों ने फिलिस्तीनी नागरिकों पर इजरायली सेना के हमलों की भी निंदा करते हुऐ फिलिस्तीन में मानवीय तबाही को जल्द से जल्द समाप्त करने की आवश्यकता पर बल दिया। ।
3974259

captcha