IQNA

15:48 - June 15, 2021
समाचार आईडी: 3476037
इमरान मसूद :

भाजपा के खिलाफ गठबंधन कर लड़ा जाएगा चुनाव

तेहरान (एकना) देवबंद पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर किया इमरान का जोरदार स्वागत

भाजपा के खिलाफ गठबंधन कर लड़ा जाएगा चुनाव

फ़िरोज़ ख़ान देवबंद (Feroz Khan Deoband)। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता इमरान मसूद को कांग्रेस हाई कमान द्वारा पार्टी का राष्ट्रीय सचिव एवं दिल्ली प्रभारी बनाए जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। रविवार को देवबंद पहुंचने पर इमरान मसूद का विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान इमरान मसूद ने सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमले किए।
रविवार की दोपहर पूर्व विधायक इमरान मसूद के नगर आगमन पर कांग्रेस नगराध्यक्ष तंजीम सिद्दीकी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके उपरांत इमरान मसूद ईदगाह रोड पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता साद सिद्दीकी के आवास पर पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान इमरान मसूद ने कहा कि भाजपा की बांटों और राज करो की नीति ने देश को बरबाद कर दिया है। अब भाजपा को उखाड़ फेंकने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी जिला पंचायत चुनाव में भाजपा के खिलाफ कांग्रेस, सपा, किसान यूनियन, भीम आर्मी आदि का गठबंधन कर चुनाव लड़ा जाएगा, गठबंधन में शामिल होने के लिए बसपा के लिए भी दरवाजे खुले रखे गए हैं। उन्होंने दावा किया कि गठबंधन का प्रत्याशी ही जिला पंचायत अध्यक्ष बनेगा। इसके उपरांत इमरान मसूद कांग्रेस नेता हारिस सैयद के आवास पर पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में अहमद सिद्दीकी, अजय त्यागी, तंजीम सिद्दीकी, शहाब नबी सिद्दीकी, शमशाद जंग, अहमद गोड, संजय त्यागी, इमरान गोड, चौधरी भूरा, मूसा चौधरी, सलमान कुरैशी, नौशाद अंसारी, नबील उस्मानी, जीशान सगीर आदि शामिल रहे। स्वागत के उपरांत इमरान मसूद ने मजनूवाला रोड स्थित सपा नेता कार्तिके राणा के कार्यालय पहुंच देवबंद ब्लाक प्रमुख चुनाव में उन्हें समर्थन देने की भी घोषणा की।

source:avadhnama

captcha