IQNA

15:56 - July 09, 2021
समाचार आईडी: 3476125
मो० शमीम

सेक्युलर दलों के साथ मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव –

तेहरान (एकना) लखनऊ(Lucknow) नागरिक एकता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो० शमीम ने ऐलान किया कि आगामी 2022 का विधानसभा चुनाव सेक्युलर दलों के साथ मिलकर लड़ेंगे इसके लिए तालमेल की बात चल रही है |

सेक्युलर दलों के साथ मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव –

लखनऊ(Lucknow) नागरिक एकता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो० शमीम ने ऐलान किया कि आगामी 2022 का विधानसभा चुनाव सेक्युलर दलों के साथ मिलकर लड़ेंगे इसके लिए तालमेल की बात चल रही है | अगर ताल-मेल नहीं होती है तो नागरिक एकता पार्टी उत्तर प्रदेश में होने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी | इसके लिए हमारी पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस चुकी है | मो० शमीम ने कहा कि उ०प्र० की पचास ऐसे सीटों पर हमने और हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बेपनाह मेहनत की है, जहाँ पर पार्टी का जनाधार बढ़ा है | इस बार हमारी पार्टी ने विधानसभा चुनाव में उपस्थिति दर्ज कराने की पूरी तैयारी शुरू कर दी है और कई सीट जीतकर अपने समाज और क्षेत्र की आवाज बनेंगे |  मो० शमीम ने कहा विधानसभा चुनाव न सिर्फ मेरे लिए बल्कि देश-प्रदेश के लिए काफी महत्वपूर्ण है | भाजपा के रहते प्रदेश का विकास संभव नहीं है देश प्रदेश को बचाने के लिए भाजपा को हटाना ही अंतिम विकल्प है |

source:avadhnama

captcha