IQNA

6:25 - August 14, 2021
समाचार आईडी: 3476257

नाइजीरिया अंतरराष्ट्रीय हलाल मेले की मेजबानी करेग़ा

तेहरान(IQNA) नाइजीरियाई राजधानी अबूजा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने शहर में एक अंतरराष्ट्रीय हलाल प्रदर्शनी आयोजित करने की घोषणा की है।

नाइजीरिया अंतरराष्ट्रीय हलाल मेले की मेजबानी करेग़ा
एकना ने Pak Observer के अनुसार बताया कि अबूजा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एसीसीआई) ने घोषणा किया कि मेले का उद्देश्य देश में मुस्लिम समुदाय को इस्लामिक कानून के सिद्धांतों के आधार पर उत्पादों और सेवाओं तक पहुंचने के लिए सुधार करना है।
नाइजीरियाई हलाल प्रदर्शनी में खाद्य और पेय, सौंदर्य प्रसाधन, कपड़े, पर्यटन और रेस्तरां सहित विभिन्न क्षेत्रों में 70 से अधिक कंपनियां हैं।
10 विभिन्न देशों के हलाल उद्योग में 22 से अधिक वक्ता भी सम्मेलन में भाग लेंगे।
हलाल अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी 14 से 16 सितंबर 2021 तक नाइजीरिया, तुर्की, भारत, मलेशिया, इंडोनेशिया, मिस्र, ट्यूनीशिया, मोरक्को, संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी की कंपनियों की भागीदारी के साथ होने वाली है।
3990330
captcha