IQNA

15:54 - September 19, 2021
समाचार आईडी: 3476382

बग़दाद में अरबईन फोटो प्रदर्शनी

तेहरान(IQNA)बग़दाद में ईरान के संस्कृति परामर्श के प्रयासों और इराक़, पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत मंत्रालय की भागीदारी के साथ, इस शहर में अरबईन हुसैनी अंतर्राष्ट्रीय फोटो गैलरी का आयोजन किया जारहा है।

बग़दाद में अरबईन फोटो प्रदर्शनी

इस्लामिक कल्चर एंड कम्युनिकेशंस के संगठन के अनुसार, इस अंतर्राष्ट्रीय फोटो गैलरी में विश्व अरबईन पुरस्कारों के अंतिम छह दौर की चयनित तस्वीरें तीन अलग-अलग देशों से तीन दिनों तक प्रदर्शित की जाएंगी।
अरबईन हुसैनी अंतर्राष्ट्रीय फोटो प्रदर्शनी इस देश के संस्कृति मंत्रालय के हॉल में इराक के संस्कृति, पर्यटन और विरासत मंत्रालय की भागीदारी के साथ बगदाद में 20 से 22 सितंबर तक आयोजित की जाएगी।
इस्लामिक संस्कृति और संचार संगठन, सैय्यद और सालारे शहीदाँ हुसैन इब्न अली अ. के चालीसवे की अपनी अनूठी और मूल्यवान आध्यात्मिक क्षमता पर ध्यान देने के साथ, जोकि दुनिया भर से आप अ.के मिल्युनों भगतों के मार्च के साथ है वर्ष 2014, में एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया ता कि इस महान सांस्कृतिक, धार्मिक और अंतर्राष्ट्रीय घटना को शालीनता से दुनिया के लिए परिचित कराया जाऐ।
तदनुसार, इस संगठन में अरबईन विश्व पुरस्कार सचालयव बनाया गया और इस पुरस्कार का पहला दौर फ़ोटो विषय पर आयोजित किया गया। हज़रत अबा अब्दुल्ला अल-हुसैन (अ.स) के प्रेमियों इस पुरस्कार के ब्यपक स्वागत के तहत, अगली अवधि में, फिल्म, यात्रा वृत्तांतों, आभासी अंतरिक्ष कार्यकर्ताओं और पुस्तक विषयों के इज़ाफ़े के साथ अरबईन विश्व पुरस्कार बड़े स्तर पर आयोजित किया गया।
3998432

captcha