IQNA

14:31 - September 20, 2021
समाचार आईडी: 3476389

लगातार नौवें वर्ष अरबईन तीर्थयात्रियों को कुरान सही पढ़ने की प्रशिक्षण + तस्वीरें

तेहरान (IQNA) लगातार नौवें वर्ष, आस्तानए अब्बासी से संबद्ध पवित्र कुरान प्रशिक्षण केंद्र ने अरबईन तीर्थयात्रियों को पवित्र कुरान का सही पाठ सिखाने के लिए केंद्र स्थापित किए हैं।

लगातार नौवें वर्ष अरबईन तीर्थयात्रियों को कुरान सही पढ़ने की प्रशिक्षण + तस्वीरें

एकना ने अल-काफिल वर्ल्ड नेटवर्क के अनुसार बताया कि , आस्तानए अब्बासी में पवित्र कुरान प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक शेख जवाद अल-नसरावी ने अरबईन मार्च के दौरान कुरान प्रशिक्षण केंद्रों के बारे में कहा: इराक के मुसन्ना प्रांत में पहला कुरान पाठ प्रशिक्षण केंद्र खोला गया जिसने  सूरह अल-हमद और नमाज़ ज़िकर के तालीम के साथ शुरू किया।
 शेख जवाद अल-नसरावी ने जोर दिया:कि आस्तानए अब्बासी कुरान प्रशिक्षण केंद्र हर साल पवित्र कुरान की संस्कृति को फैलाने के उद्देश्य से इन केंद्रों की स्थापना करता है, खासकर उन लाखों तीर्थयात्रियों की उपस्थिति के दौरान जो हजरत सैय्यद अल-शुहादा की यात्रा के लिए अरबईन में कर्बला जाते हैं।
 उन्होंने आगे कहा: कि "नमाज़ की शुद्धता सही केराअत पर आधारित है, और यही वह लक्ष्य है जो हमारे मन में है।" इसलिए, कुछ विश्वासी जिन्होंने अपनी शिक्षा पूरी नहीं की है या बूढ़े हो चुके हैं, इन शिक्षाओं के लिए हमारा लक्षित समूह हैं।
 उल्लेखनीय है कि यह परियोजना लगातार नौवें वर्ष आस्तानए मोकद्दस अब्बासी द्वारा आयोजित की जा रही है और हाल के वर्षों में दस लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने इन सेवाओं का उपयोग किया है।

آموزش صحیح خوانی قران به زا‌ئران اربعین برای نهمین سال پیاپی
3998603
captcha