IQNA

11:25 - October 24, 2021
समाचार आईडी: 3476556

भारत के अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो रेफ़री और वायु सेना के अधिकारी ने इस्लाम-शिया धर्म स्वीकार कर लिया

तेहरान(IQNA)भारत के एक अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो रेफ़री ने कि जो एक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में अपनी भूमिका निभाने के लिए ईरान की यात्रा पर थे, इस्लाम और शिया धर्म स्वीकार कर लिया है।

भारत के अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो रेफ़री और वायु सेना के अधिकारी ने इस्लाम-शिया धर्म स्वीकार कर लिया
तस्नीम न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक़, ईरान के ताइक्वांडो फ़ेडरेशन के जनसंपर्क विभाग का कहना है कि भारत के इंटरनेशनल ताइक्वांडो रेफ़री सुंदरमणि पटेल ने इस्लाम और शिया मज़हब स्वीकार कर लिया है। पटेल एशियाई लीग और 'जामे फ़ज्र' टूर्नामेंट में रेफ़री की भूमिका निभाने के लिए ईरान की यात्रा पर हैं। 
57 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो रेफ़री ने गणित में डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की है। वे भारतीय वायु सेना के अधिकारी और एफ़-14 और एफ़-16 लड़ाकू विमानों के तकनीशियन हैं।
इस्लाम धर्म स्वीकार करने का कारण बताते हुए उन्होंने कहाः मैंने विभिन्न धर्मों और उनके पवित्र ग्रंथों का अध्ययन किया, जिसके बाद मैं इस नतीजे पर पहुंचा कि क़ुरान सबसे मुकम्मल और परिपूर्ण किताब है। इस्लाम मानवता, न्याय और सच्चाई का धर्म है।
एस.जे. सुंदरमणि पटेल ख़ुद भी ब्लैक बेल्ट और डान-6 हैं और वर्तमान में ओडिशा ताइक्वांडो फ़ेडरेशन के अध्यक्ष भी हैं।
ABNA24 NEWS SITE

captcha