IQNA

12:27 - November 01, 2021
समाचार आईडी: 3476598

अमेरिका के टेक्‍सास में हैलोवीन पार्टी में हमलावर ने की गोलीबारी, 1 की मौत, 9 घायल

तेहरान (IQNA) Texas Shooting: टेक्‍सास पुलिस का कहना है कि हमलावर की पहचान 21 साल के केंटी मैकएलरॉय के रूप में हुई. उसने इस घटना को रविवार सुबह अंजाम दिया था. पुलिस ने बताया है कि आरोपी को गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया गया है. अभी सोमवार को उसपर अतिरिक्‍त आरोप लगाए जाएंगे. पुलिस ने जानकारी दी है कि जिस पार्टी में गोलीबारी की यह घटना हुई है, उसमें शनिवार देर रात को 200 से अधिक लोग मौजूद थे. जिन 9 लोगों को गोली लगी है, उन्‍हें दो अस्‍पतालों में भर्ती किया गया है. वहां उनका इलाज चल रहा है.

अमेरिका के टेक्‍सास में हैलोवीन पार्टी में हमलावर ने की गोलीबारी, 1 की मौत, 9 घायल
वॉशिंगटन. अमेरिका (United States) के टेक्‍सास (Texas Shooting) में रविवार को गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई. दरअसल यहां एक हैलोवीन पार्टी चल रही थी, जिसमें एक हमलावर ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं. इस घटना में 1 व्‍यक्ति की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हैं. घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई. पुलिस का कहना है कि उसने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है. टेक्‍सास पुलिस का कहना है कि हमलावर की पहचान 21 साल के केंटी मैकएलरॉय के रूप में हुई. उसने इस घटना को रविवार सुबह अंजाम दिया था.
पुलिस ने बताया है कि आरोपी को गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया गया है. अभी सोमवार को उसपर अतिरिक्‍त आरोप लगाए जाएंगे. पुलिस ने जानकारी दी है कि जिस पार्टी में गोलीबारी की यह घटना हुई है, उसमें शनिवार देर रात को 200 से अधिक लोग मौजूद थे. जिन 9 लोगों को गोली लगी है, उन्‍हें दो अस्‍पतालों में भर्ती किया गया है. वहां उनका इलाज चल रहा है. घटना में घायल एक 20 साल के युवक को अस्‍पताल में डॉक्‍टरों ने मृत घोषित कर दिया था. उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है.
स्रोत: NEWS18  हिन्दी
captcha