IQNA

14:37 - December 08, 2021
समाचार आईडी: 3476787

रोहिंग्या द्वारा फेसबुक से 150 अरब डालर के मुआवज़े की मांग

तेहरान (IQNA) म्यांमार के रोहिंग्या मुसलमानों ने फेसबुक पर मुक़द्दमा करके 150 अरब डालर के मुआवज़े की मांग की है। फ़ार्स न्यूज़ के अनुसार म्यांमार के रोहिंग्या मुसलमानों ने फेसबुक द्वारा इस अल्पसंख्यक समुदाय के विरुद्ध हिंसा और द्वेष फैलाने का आरोप लगाते हुए उसके विरुद्ध मुक़द्दमा दाएर किया है।

रोहिंग्या द्वारा फेसबुक से 150 अरब डालर के मुआवज़े की मांग
रोहिंग्या मुसलमानों के अनुसार उनके विरुद्ध नफ़रत फैलाने और उनके दमन के समय हिंसा को हवा देने का आरोप लगाया है।  आरोप में कहा गया है कि फेसबुक की लापरवाही के ही कारण रोहिंग्या मुसलमानों का जनसंहार संभव हुआ।
याद रहे कि म्यांमार की सेना के हिंसक व्यवहार और रोहिंग्या मुसलमानों को दी जाने वाली यातनाओं के कारण लाखों रोहिंग्या मुसलमानों ने, अपना घरबार छोड़कर पड़ोसी देश बांग्लादेश में शरण ले रही है जहां पर वे बहुत ही विषम परिस्थितियों में जीवन गुज़ार रह हैं।
म्यांमार की सरकार इस देश में रहने वाले रोहिंग्या मुसलमानों को अपना नागरिक स्वीकार नहीं करती।  इनको म्यांमार से निकालने के लिए म्यांमार की सरकार ने सुनियोजित ढंग से रोहिंग्या मुसलमानों के विरुद्ध हिंसक कार्यवाही की।
संयुक्त राष्ट्रसंघ की रिपोर्ट के अनुसार म्यांमार की सेना और सुरक्षाबलों ने जातीय सफाए को आधार बनाकर रोहिंग्या मुसलमानों पर हमले किये।  बताया जाता है कि म्यांमार की सेना, वहां सुरक्षाबलों और अतिवादी बौद्धो के हमलों में हज़ारों रोहिंग्या मुसलमान मारे गए और लाखों अपने देख से भागने पर विश्व हुए
स्रोत:https://fa.abna24.com/
captcha