IQNA

15:31 - January 12, 2022
समाचार आईडी: 3476932

इराक में ब्रिटिश खोजकर्ताओं द्वारा खोजी गई प्राचीन मस्जिद और इबादत ख़ाना+फोटो

तेहरान (IQNA) ब्रिटिश खोजकर्ताओं द्वारा हाल ही में इराकी प्रांत ज़ीकार में एक प्राचीन मस्जिद और इबादत ख़ाने की खोज की गई है, जो इस क्षेत्र में हाल के महीनों में सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है।

इराक में ब्रिटिश खोजकर्ताओं द्वारा खोजी गई प्राचीन मस्जिद और इबादत ख़ाना+फोटो

एकना ने अल-जज़ीरा के अनुसार बताया कि, हाल ही में इराकी प्रांत ज़ीकार में महत्वपूर्ण पुरातात्विक खोजें हुई हैं, जिनमें से एक बाबुल के राजाओं में से एक का महल है, जिसे प्रांत की राजधानी पश्चिमी नसीरिया में खोजा गया था।
 इसके अलावा प्रांत के उत्तर में, इस्लामी युग की एक प्राचीन मस्जिद की खोज की गई है, जो प्रारंभिक इस्लामी युग से संबंधित पहली खोज है।
 हाल ही में ब्रिटिश पुरातत्वविदों द्वारा खोजा गया तीसरा पुरातात्विक स्थल नसीरिया के उत्तर में खोजा गया एक सुमेरियन इबादत ख़ाना है।
इराकी पुरातत्वविद् अहमद काज़िम ने कहा,कि "मस्जिद के बीच में 8 मीटर लंबी और 5 मीटर चौड़ी क़िबला की वेदी देखी जा सकती है और मस्जिद में 20 लोगों की क्षमता है।" यह संभव है कि यह स्थान एक गाँव था क्योंकि इसकी मस्जिद बड़े शहरों की मस्जिदों और राजधानियों की तरह कुफा या बसरा या समारा की मस्जिद जैसी नहीं है।

بقایای مسجد باستانی دوران اموی در ذی قار
 अहमद काज़िम के अनुसार, यह खोज इस्लामी युग से संबंधित पहली खोज नहीं है, क्योंकि अतीत में उमय्यद और अब्बासी युगों से संबंधित खोजें की गई हैं। लेकिन इस बार इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि मिट्टी से बनी एक मस्जिद मिली थी।
4028094

captcha