IQNA

14:54 - February 13, 2022
समाचार आईडी: 3477037
कोरोना प्रतिबंधों की घोषणा के बावजूद;

मलेशियाई पीएम का "रमज़ान बाज़ार" स्थापित करने पर जोर

तेहरान(IQNA)मलेशियाई प्रधान मंत्री ने घोषणा की है कि देश में रमज़ान के बाज़ार कोरोना प्रतिबंधों के बावजूद बंद नहीं होंगे।

मलेशियाई पीएम का

Malay Mail के अनुसार, मलेशियाई प्रधान मंत्री इस्माइल सबरी याक़ूब ने व्यापार और उद्योग के मालिकों को आश्वासन दिया है कि कोविड -19 के मामलों में तेजी से वृद्धि के बावजूद कोई भी व्यवसाय बंद नहीं होगा।
उन्होंने कहा: "इस मुद्दे में रमज़ान के बाज़ार (रमज़ान बाज़ार) शामिल हैं और मैं दोहराना चाहूंगा कि हम कोई कारोबार बंद नहीं करेंगे। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि ईद हो या रोजे का महीना या रमजान का बाजार हो या रात का बाजार।
मलेशिया में रमज़ान से संबंधित खाद्य और उत्पादों को खरीदना और बेचना "रमज़ान बाज़ार" के रूप में जाना जाता है और रमज़ान से कुछ समय पहले और इस महीने के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित किया जाता है। पिछले दो सालों में ये बाजार बंद या प्रतिबंधित रहे हैं।
4036027

captcha