IQNA

पूर्वी तेल अवीव में शहादत अभियान पर फ़िलिस्तीनी समूहों की प्रतिक्रिया

14:15 - May 06, 2022
समाचार आईडी: 3477298
तेहरान(IQNA)पूर्वी तेल अवीव में कल रात शहादत अभियान की बधाई देते हुए, फिलिस्तीनी समूहों ने इसे अल-अक्सा मस्जिद की रक्षा में फिलिस्तीनी लोगों के गुस्से और इंतिफादा का हिस्सा बताया।

फिलिस्तीन अल-यौम के हवाले से, इस्लामिक जिहाद आंदोलन ने घोषणा की: "कब्जे वाले शासन की सेना और ज़ायोनी बसने वालों के गिरोहों द्वारा अल-अक्सा मस्जिद को अपवित्र करने का अर्थ है फ़िलिस्तीनी लोगों पर युद्ध की घोषणा करना और लाल रेखाओं को पार करना है और इसीलिए फिलीस्तीनी लोग कब्जा करने वाले शासन और उसकी आक्रामकता का विरोध जारी रखेंगे।
 
इस्लामिक जिहाद आंदोलन ने इस ऑपरेशन को अल-अक्सा मस्जिद की जीत के संदर्भ में बताया।
 
ऑपरेशन शहादत कल रात, तेल अवीव के पूर्व अल-आद क्षेत्र में दो फिलिस्तीनियों द्वारा किए गए बन्दूक और तलवार से हमले में चार ज़ायोनी बसने वाले मारे गए और तीन अन्य घायल हो गए।
 
हमास के प्रवक्ता हाज़िम क़ासिम ने एक बयान में कहा कि इस अभियान को फिलिस्तीनी लोगों द्वारा कब्जे वाले शासन के फिलिस्तीनी पवित्रता के खिलाफ आक्रामकता पर गुस्से का हिस्सा बताया, और जोर देकर कहा कि अल-अक्सा मस्जिद पर हमले को बख्शा नहीं जा सकता।
गाजा पीपुल्स फ्रंट के सूचना कार्यालय के प्रमुख अहमद ख़िर्रीस ने भी कहा: "ऑपरेशन तेल अवीव अल-अक्सा मस्जिद पर हमले और तजावुज़ तथा यरूशलेम को यहूदी बनाने के लिए प्रयासों पर हमारे देश और उसके लड़ाकों की प्रतिक्रिया को दर्शाता है।
प्रतिरोध समितियों ने भी नए वीर ऑपरेशन को ज़ायोनी दुश्मन की अस्थिरता और कमजोरी के संकेत के रूप में माना, और कहा: यह ऑपरेशन ज़ायोनी दुश्मन के अपराधों और अल-अक्सा मस्जिद पर उसके हमले के लिए एक स्वाभाविक प्रतिक्रिया है।
फिलिस्तीनी मुजाहिदीन आंदोलन ने ऑपरेशन अल-आद को अल-कुद्स और अल-अक्सा मस्जिद पर ज़ायोनी हमलों की प्राकृतिक प्रतिक्रिया का एक सरल हिस्सा कहा और जोर दिया: फिलिस्तीनी मुक़ाविम लोग अपने खून से अल-अक्सा मस्जिद की पवित्रता की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।और यह ऑपरेशन प्रतिरोध का एक नया झटका है जिसके खिलाफ ज़ायोनी शासन की सुरक्षा ध्वस्त हो गई है और हम एक वास्तविक इंतिफादा का सामना कर रहे हैं जिसे हमारे राष्ट्र ने अल-अक्सा मस्जिद और अल-कुद्स की रक्षा में खून और आग से शुरू किया है।
4054939

captcha