IQNA

16:08 - September 09, 2022
समाचार आईडी: 3477754

पवित्र हुसैनी दरगाह में लब्बैक या हुसैन (अ.) की गूंज + फोटो

तेहरान(IQNA)अरबईन हुसैन के दिनों के निकट होने और विभिन्न देशों के तीर्थयात्रियों की बड़ी उपस्थिति के साथ, अबा अब्दुल्ला अल-हुसैन (अ.)का पवित्र हरम लब्बैक या हुसैन (अ.) की गूंज का शाहिद है।

पवित्र हुसैनी दरगाह में लब्बैक या हुसैन (अ.) की गूंज + फोटो

हुसैनी पवित्र तीर्थ के सूचना आधार का हवाला से, अरबईन हुसैनी दिनों के निकट होने और विभिन्न देशों के तीर्थयात्रियों की बड़ी उपस्थिति के साथ, अबा अब्दुल्ला अल-हुसैन (अ.)का पवित्र हरम लब्बैक या हुसैन (अ.) की गूंज और सैय्यद अल-शुहदा के लिए अहलेबैत (अ.स) के प्रेमियों की भक्ति का गवाह है।
 
दूसरी ओर, इमाम हुसैन (अ.स) के पवित्र तीर्थ के प्रशासन ने अरबईन तीर्थयात्रा के लिए अपनी सुरक्षा और संगठनात्मक योजना के कार्यान्वयन के लिए सभी तैयारियों को पूरा करने की घोषणा की। इस परियोजना में 1,800 से अधिक उन्नत सीसीटीवी कैमरों का उपयोग किया गया है।
 
इस विभाग के प्रमुख रसूल अब्बास फ़ज़्जालह ने एक साक्षात्कार में कहा: 40 मिलियन तीर्थयात्रियों की उपस्थिति के लिए इस योजना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इमाम हुसैन (अ.स.) की दरगाह और हज़रत अब्बास (अ.स.) की दरगाह के आसपास 1,800 से अधिक उन्नत निगरानी कैमरे लगाए गए हैं और विस्फोटकों का पता लगाने के लिए अल्ट्रासोनिक डिटेक्टरों का भी उपयोग किया गया है।
 
इस परियोजना के क्रियान्वयन में 7 हजार से अधिक स्वयंसेवक भी मौजूद हैं। इसके अलावा, हुसैनी पवित्र तीर्थ की व्यवस्था को बनाए रखने वाले विभाग ने तीर्थयात्रियों की आवाजाही और विकलांगों के लिए एक विशेष मार्ग बनाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम तैयार किया है।
4084247

ندای لبیک یا حسین در حرم مطهر حسینی

ندای لبیک یا حسین در حرم مطهر حسینی

ندای لبیک یا حسین در حرم مطهر حسینی

ندای لبیک یا حسین در حرم مطهر حسینی

ندای لبیک یا حسین در حرم مطهر حسینی

ندای لبیک یا حسین در حرم مطهر حسینی

ندای لبیک یا حسین در حرم مطهر حسینی

ندای لبیک یا حسین در حرم مطهر حسینی

captcha