IQNA

16:09 - September 12, 2022
समाचार आईडी: 3477764

चरमपंथी हिंदुओं ने भारतीय मुसलमानों को जान से मारने की धमकी दी

तेहरान(IQNA)चरमपंथी हिंदुओं के एक समूह ने एक मस्जिद के सामने आकर और नस्लवादी संगीत बजाकर मुसलमानों को मारने की धमकी दी।

चरमपंथी हिंदुओं ने भारतीय मुसलमानों को जान से मारने की धमकी दी

स्टेप न्यूज के हवाले से, रविवार, 11 सितंबर  को, भारत में सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं ने वीडियो क्लिप प्रकाशित की, जिसमें हिंदुओं के एक समूह को इस देश में एक मस्जिद के सामने एक नस्लवादी गीत के साथ अपने पैर पटकते हुए दिखाया गया और इस देश के मुसलमानों को नष्ट करने का वादा किया ता कि दुनिया के लिए एक सबक बने।
एक क्लिप के अनुसार, सैकड़ों हिंदू गोलबर्गा शहर में एक मस्जिद के सामने जमा हो गए हैं और एक हिंदू गीत पर थिरक रहे हैं जिसमें अभद्र भाषा है।वह क्लिप जिस में इस संगीत का एक हिस्सा इस विषय के साथ है: हम आप से एक समुद्र बना देंगे ताकि आप दुनिया के लिए एक सबक बन सकें।
एक अन्य वीडियो में, भाजपा का एक वरिष्ठ सदस्य हिंदू चरमपंथियों के एक समूह का नेतृत्व करता है। वह समूह जिसने लाउडस्पीकर से संगीत बजाकर तमाम कानून तोड़ दिऐ।
कुछ ट्विटर यूजर्स के मुताबिक कलबुरजी पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है. इससे इनमें से कुछ उपयोगकर्ताओं ने अपना गुस्सा व्यक्त किया कि पुलिस ने इन घृणित शब्दों और मुसलमानों के खिलाफ धमकियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की।
यह पहली बार नहीं है जब हिंदुओं ने मुसलमानों को धमकाया है, लेकिन हाल ही में उनके खिलाफ अभद्र भाषा में वृद्धि हुई है, जिनमें से नवीनतम बाहिजाब महिलाओं को स्कूलों में प्रवेश करने से रोका जाना है।
4084855
 

captcha