तेहरान (IQNA)हजरत अब्बास की दरगाह से जुड़े नजफ में महिला कुरानिक संस्थान द्वारा प्रशासित महिलाओं की कुरान हिफ्ज की प्रतियोगिता का पांचवां दौर आयोजित किया जा रहा है।
अल-कफील से एकना रिपोर्ट के अनुसार हजरत अब्बास की दरगाह से जुड़े नजफ में महिला कुरानिक संस्थान द्वारा प्रशासित महिलाओं की कुरान हिफ्ज करने की प्रतियोगिता का पांचवां दौर आयोजित किया जा रहा है। ये प्रतियोगिता 14 अक्टूबर से शुरू हुई।
इस संस्था के जिम्मेदार मनार अल-जुबौरी ने कहा कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रांतों की हस्तियों की भागीदारी के अलावा कुरान की हाफ़िज़ महिलाएं भी भाग ले रही हैं।
उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं की शुरुआत कुरान पाक की तिलावत के साथ हुई और उसके बाद न्यायाधीशों की समिति के सदस्यों ने प्रतियोगिताओं के नियमों और विनियमों की घोषणा की।फिर हिफ्जे कुरान के विभाग में विभिन्न हाफिजों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया
अल-जुबौरी के अनुसार, यह प्रतियोगिता कुरान की इन प्रमुख हस्तियों के बीच है जिन्होंने पहले अल-फुरकान के परीक्षण प्रतियोगिता में भाग लिया था और एक अच्छी स्थिति हासिल की थी।
प्रतियोगिताओं का यह सिलसिला दो दिनों तक चलेगा और अंतिम समारोह में चयनित व्यक्तियों के नामों की घोषणा की जाएगी। यह आखिरी कार्यक्रम नजफ में महिला कुरानिक संस्थान द्वारा आयोजित किया जाएगा।
पिछले कुछ वर्षों में रोज़ए हज़रत अब्बास (अलैहिस सलाम) और इससे जुड़े अन्य संस्थाओं ने व्यापक कुरानिक गतिविधियां शुरू कर रखी हैं। इस बीच, महिलाओं से संबंधित कुरान की गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण स्थान है।
नजफ में महिला कुरान संस्थान सक्रिय कुरान संगठनों में सबसे महत्वपूर्ण संगठनों में से एक है। इस कारण से, वह कुरान की शिक्षाओं के विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित करता है और विभिन्न कुरानिक प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है जिससे इराकी महिलाओं के बीच कुरान के विज्ञान और ज्ञान को लोकप्रिय बनाया जाता है।
इसके अलावा, कुरान की गतिविधियों के लिए विभिन्न संसाधनों को आवंटित करना जैसे आने-जाने के लिए परिवहन की सुविधा के साथ-साथ विभिन्न ऑनलाइन कुरानिक कक्षाएं संचालित करना इस संस्था की अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियां हैं।
https://iqna.ir/fa/news/4091919