IQNA

17:47 - February 03, 2023
समाचार आईडी: 3478507

13 रजब समारोह के लिए नजफ़ की तैयारी + तस्वीर

तेहरान(IQNA)नजफ़ अशरफ़ में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हजारों तीर्थयात्री अमीर अल-मोमनीन (अ.स) के जन्मदिन के जश्न की तैयारी कर रहे हैं।

13 रजब समारोह के लिए नजफ़ की तैयारी + तस्वीर

अल-अहद के हवाले से, हर साल इराक़ और दुनिया के अन्य देशों के हजारों तीर्थयात्री नजफ़ अशरफ़ में हज़रत अली (अ.स) की दरगाह पर जाते हैं कि उनके जन्म की सालगिरह और 1400 से अधिक वर्षों के गुजरने के बाद कूफ़ा में आने का जश्न मनाऐं ।
 
इराकी सुरक्षा बलों ने समारोह की सुरक्षा बनाए रखने के लिए कड़े सुरक्षा उपायों को अपनाने की घोषणा की है। दूसरी ओर, तीर्थयात्रियों के स्वागत के लिए मौकब भी आयोजित किए गए हैं और उम्मीद है कि तीर्थयात्रियों की संख्या कल, शनिवार को रजब की 13वीं और अमीर अल-मोमनीन हजरत अली (अ.स) के जन्म की सालगिरह के साथ-साथ काफी बढ़ जाएगी।।
4119456

 
captcha