IQNA

तूफान से बड़ी संख्या में रोहिंग्या मुसलमान मारे गए और कुछ घायल हुए

16:45 - May 16, 2023
समाचार आईडी: 3479118
तेहरान (IQNA) पश्चिमी म्यांमार में एक भयंकर तूफान की वजह से कई रोहिंग्या मुसलमानों मारे ग़ए और कुछ घायल हो ग़ए।

इकना  ने रॉयटर्स के अनुसार बताया कि , पश्चिमी म्यांमार में लोगों और स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, इस क्षेत्र में टाइफून मोका और बाढ़ की घटना के कारण इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में रोहिंग्या मुसलमानों की मौत और घायल हुए हैं।
रखाइन राज्य में काम कर रहे एक स्थानीय एनजीओ ने रॉयटर्स को बताया कि तूफान से व्यापक क्षति हुई है और दर्जनों लोग मारे गए हैं।
बांग्लादेश मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, रविवार को इस क्षेत्र में एक दशक में सबसे शक्तिशाली चक्रवात के रूप में वर्णित चक्रवात मोका बांग्लादेश और म्यांमार के तट पर पहुंच गया।
तदनुसार, चक्रवात मोका वर्तमान में बांग्लादेश और म्यांमार सीमा में कॉक्स बाजार तट के पास केंद्रित है और इसके उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने और फिर इस क्षेत्र से बाहर निकलने की संभावना है।
बांग्लादेश मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, तूफान के केंद्र के चारों ओर 75 किमी के दायरे में हवा की गति लगभग 195 किमी/घंटा थी, और तेज हवाओं और तूफान की गति लगभग 215 किमी/घंटा थी।
म्यांमार के अधिकारियों और सेना के दमन का सामना कर रहे रोहिंग्या मुसलमानों को ऐसी प्राकृतिक आपदाओं के सामने किसी भी तरह की मदद का लाभ नहीं मिलता है।
4141255

captcha