अराफा के स्वागत के लिए, अस्तान कुद्स अब्बासी ने धूल मिट्टी से रोज़े को साफ करने के उपाय किए हैं। इकना के अनुसार, अल-कफील का हवाला देते हुए, अराफा के दिन ज़ियारत समारोह की तैयारी में, अस्तान कुद्स अब्बासी में रोज़ा ए मुतह्हर के कर्मचारियों ने, हज़रत अबुल फज़ल अल-अब्बास (एएस) के पवित्र रोज़े को धूल गर्द से साफ करने और उसमें नये कालीन बिछाने से संबंधित उपायों को पूरा किया।

इस छेत्र के प्रमुख सैयद अकील लतीफ़ ने कहा: इस छेत्र के कर्मियों ने ज़ाएरों के स्वागत के लिए अपनी तैयारियों के तहत हज़रत अबुल फज़ल अल-अब्बास (एएस) के रोज़े को धूल मिट्टी से साफ किया और इसे नए कालीनों से सजाया है और अराफा के दिन और रोज़े के आसपास की जगह की सफाई बनाए रखने का प्रोग्राम बनाया है।
रोज़े में नए कालीन बिछाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा: हमने इस स्थान के रूहानी माहौल के लिए बेहतरीन कुदरती इत्र और अरबी औद के प्रकारों का उपयोग करके हरमे मुतह्हर को खुशबुदार भी किया है।
हरमे मुतह्हर का छेत्र कई कार्यों के लिए जिम्मेदार है; जिसमें ज़ाएरीन, विशेष रूप से बुजुर्ग ज़ाएरीन की सेवा करना, रोज़े से ज़ाएरों के प्रवेश और निकास की सुविधा प्रदान करना और ज़रीहे मुतह्हर को सैक़ल करना और चमकाना शामिल है।
इस वर्ष का अराफ़ा समारोह बुधवार, 9 ज़िल-हिज्जा को आयोजित किया जाएगा, जो 7 जुलाई के साथ मेल खाता है।
4149739