IQNA

15:39 - July 03, 2023
समाचार आईडी: 3479399
इस्लामिक सहयोग संगठन ने जोर दिया:

कुरान के बार-बार हो रहे अपमान से निपटने के लिए सामूहिक कदम उठाए जाने चाहिए

तेहरान (IQNA) इस्लामिक सहयोग संगठन ने पवित्र कुरान के लगातार हो रहे अपमान से निपटने के लिए एक सामूहिक योजना अपनाने की मांग की है।

कुरान के बार-बार हो रहे अपमान से निपटने के लिए सामूहिक कदम उठाए जाने चाहिए

इकना ने अल-मायादीन के अनुसार बताया कि, इस्लामिक सहयोग संगठन ने पवित्र कुरान के बार-बार अपमान के खिलाफ सामूहिक उपायों का आह्वान किया है।
इस संगठन ने धार्मिक घृणा कार्यों पर चर्चा के लिए सदस्य देशों की उपस्थिति में आयोजित एक बैठक में धार्मिक घृणा को प्रतिबंधित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय कानूनों को लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
सऊदी अरब के सरकारी टीवी के अनुसार, रविवार को इस्लामिक सहयोग संगठन ने पवित्र कुरान के बार-बार अपमान और इस्लाम के पैगंबर का अपमान करने के खिलाफ सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया और इस बात पर जोर दिया कि कुरान का अपमान और पैगंबर (स0) का अपमान सामान्य नहीं है।
इससे पहले, ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने अपमान की प्रतिक्रिया की जांच करने के लिए बाकू में गुटनिरपेक्ष देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के साथ ही इस्लामी सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की परिषद की एक आपातकालीन बैठक आयोजित करने का सुझाव दिया था।
इस्लामिक सहयोग संगठन की बैठक इस संगठन की कार्यकारी समिति के सदस्य देशों की उपस्थिति में होगी, जिनमें तुर्की, सऊदी अरब, गाम्बिया, पाकिस्तान, मॉरिटानिया और कैमरून शामिल हैं।
4151972

captcha