IQNA

14:12 - July 09, 2023
समाचार आईडी: 3479427

ईदे ग़दीर पर अलवी हरम के 30 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों का पंजीकरण

इराक (IQNA) अलवी पवित्र तीर्थस्थल के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि ईदे ग़दीर के दौरान इमाम अली (अ0) के हरम में 3 मिलियन से अधिक तीर्थयात्रियों को पंजीकृत किया गया था।

ईदे ग़दीर पर अलवी हरम के 30 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों का पंजीकरण

इकना ने मध्य पूर्व समाचार वेबसाइट के अनुसार बताया कि अस्तानए अलवी सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि ईदे ग़दीर के दौरान अमीर अल-मोमिनीन अली के हरम में 3 मिलियन से अधिक तीर्थयात्रियों को पंजीकृत किया गया।
अस्तानए अलवी मीडिया विभाग के प्रमुख हैदर रहीम ने कहा: कि पवित्र तीर्थस्थल के तकनीकी उपकरणों ने तीर्थयात्रा की शुरुआत से शुक्रवार शाम तक 3 मिलियन से अधिक तीर्थयात्रियों की उपस्थिति दर्ज की ग़ई।
  उन्होंने कहा: कि इराक के अंदर और बाहर से तीर्थयात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है और वे हज़रत अमीरुल मोमिनीन के हरम की ओर बढ़ रहे हैं।
  बता दें कि अस्तानए अलवी के सेवक 1,500 मानद सेवकों की मदद से तीर्थयात्रियों को विभिन्न सेवाएं प्रदान करते रहते हैं।
4153332

captcha