फ़िलिस्तीन(IQNA) ज़ायोनी शासन के सख्त सुरक्षा उपायों के बावजूद, हजारों फ़िलिस्तीनियों ने आज अल-अक्सा मस्जिद में सुबह की नमाज़ अदा किया।

इकना ने फिलिस्तीन अल-यूम अनुसार बताया कि, हजारों फिलिस्तीनियों ने आज सुबह (शुक्रवार, 4 अगस्त) को कब्जे वाले यरूशलेम में अल-अक्सा मस्जिद में सुबह की प्रार्थना किया।
वेस्ट बैंक सहित विभिन्न क्षेत्रों से हजारों फिलिस्तीनी सुबह की नमाज के लिए अल-अक्सा मस्जिद पहुंचे।
ज़ायोनी सेना ने पुरानी बस्ती में एक चौकी स्थापित करके और फ़िलिस्तीनियों की तलाशी लेकर नमाज़ियो को अल-अक्सा मस्जिद में प्रवेश करने से रोकने की कोशिश की।
अल-अक्सा मस्जिद के समय और स्थान को विभाजित करने की योजना के कार्यान्वयन में आबादकार प्रतिदिन इस स्थान पर हमला करते हैं। फ़िलिस्तीनी लोग भी अल-अक्सा मस्जिद में उपस्थित होकर ज़ायोनीवादियों की योजनाओं को विफल करने का प्रयास कर रहे हैं।
1282047