IQNA

9:39 - March 04, 2024
समाचार आईडी: 3480717

रमज़ान के महीने के लिए अल-अज़हर मस्जिद की मीनारों की सजावट + फोटो

IQNA: रमज़ान के पवित्र महीने की तैयारी के लिए काहिरा में अल-अजहर मस्जिद की मीनारों को सजा दिया गया है।

रमज़ान के महीने के लिए अल-अज़हर मस्जिद की मीनारों की सजावट + फोटो

इकना के अनुसार, अल-यम अल-सेवेनी का हवाला देते हुए, अल-अजहर शेख अहमद अल-तैयब की देखरेख में और अल-अजहर के वाइस चांसलर मोहम्मद अल-दाविनी के आदेश के अनुसार, अल-अज़हर मस्जिद और उसकी मीनारों की रोशनी के लिए आवश्यक काम पूरे हो चुके हैं ताकि यह रमज़ान के पवित्र महीने में नमाज़ियों का स्वागत करने के लिए तैयार हो।

रमज़ान के महीने के लिए अल-अज़हर मस्जिद की मीनारों की सजावट + फोटो

रमज़ान के महीने के लिए अल-अज़हर मस्जिद की मीनारों की सजावट + फोटो

अल-अजहर मस्जिद के सेक्रेटरी डॉ. हानी औदेह ने कहा कि अल-अजहर मस्जिद में पांच मीनारें हैं, और उनमें से सबसे प्रसिद्ध सुल्तान अल-गोरी मीनार है, जिसे ममालीक काल के राजाओं में से एक क़ानस्वा अल-गोरी ने 1510 ई. मेंबनवाया था। यह मीनार वास्तुकला और इंजीनियरिंग डिजाइन की दृष्टि से बेमिसाल है, क्योंकि इसमें दो सीढ़ियाँ हैं और यदि दो लोग उन पर चढ़ते हैं, तो वे सीढ़ियों के शुरु और अंत में ही मिलेंगे।

रमज़ान के महीने के लिए अल-अज़हर मस्जिद की मीनारों की सजावट + फोटो

रमज़ान के महीने के लिए अल-अज़हर मस्जिद की मीनारों की सजावट + फोटो

दूसरी मीनार अल-अकबग़ावीयह मीनार है, जिसे अल-अजहर की सबसे पुरानी मीनार माना जाता है और इसका निर्माण 1229 ईस्वी में ममालीक शासकों के "अकबगा अब्द अल-वाहिद" द्वारा किया गया था। उसके बाद ममालीक राजाओं की मीनार "अबुनसर क़ायतबे" है, जिसका निर्माण 1461 में हुआ था।

रमज़ान के महीने के लिए अल-अज़हर मस्जिद की मीनारों की सजावट + फोटो

इसके अलावा, ओटोमन यानी उस्मानी शासकों में से एक, अब्दुल रहमान कतखोदा ने "बाब अल-शोरबा" और "बाब अल-सायेदा" की मीनार में अल-अजहर की चौथी और पांचवीं मीनारें बनवाईं और इस प्रकार इस मस्जिद में पांच मीनारें हैं जो इस्लाम के पाँच उसूल या पाँच नमाज़ों की तरफ इशारा करती हैं।

4203163

captcha