
दिल्ली: इकना की रिपोर्ट के मुताबिक हिंदुस्तान की सबसे बड़ी दरगाह और सबसे बड़े प्रोग्राम सालाना मजलिस का सिलसिला शुरू होने जा रहा है और उसकी तैयारी जोरों पर है।
दरगाह ए आलिया नजफ ए हिंद जोगीपुरा जो दिल्ली से तकरीबन दो सौ किलोमीटर के फासले पर है इसमें हर साल मजलिसों का सिलसिला होता है और मुख्तलिफ जगह से यहां पर तकरीबन 50,000 अहलेबैत अलैहिमुस्सलाम के चाहने वाले हाजिर होते हैं। यह प्रोग्राम काफी पुराना है और पूरे हिंदुस्तान में मकबूल है।
