IQNA

16:27 - April 07, 2025
समाचार आईडी: 3483330

फिलिस्तीन में मुद्रण त्रुटि के साथ कुरान के प्रकाशन के खिलाफ चेतावनी

तेहरान (IQNA) जेरूसलम और फिलिस्तीन के ग्रैंड मुफ्ती शेख मुहम्मद हुसैन ने फिलिस्तीन में मुद्रण त्रुटि के साथ कुरान के वितरण के खिलाफ चेतावनी दी और मांग की है कि कुरान की यह प्रति दार अल-इफ्ता को सौंपी जाए।

फिलिस्तीन में मुद्रण त्रुटि के साथ कुरान के प्रकाशन के खिलाफ चेतावनी

इकना ने pnn.ps के अनुसार बताया कि, जेरूसलम और फिलिस्तीन के ग्रैंड मुफ्ती और फिलिस्तीनी सुप्रीम फतवा परिषद के अध्यक्ष शेख मुहम्मद हुसैन ने घोषणा किया है कि कुरान के इस संस्करण में, सूरह लुकमान के पृष्ठ 412 से सूरह यासीन के पृष्ठ 443 तक के पृष्ठ गायब हैं, और सूरह ग़ाफ़िर के पृष्ठ 475 के बाद, सूरह यासीन का पृष्ठ 444 दिखाई देता है।

शेख मुहम्मद हुसैन ने बताया कि यह संस्करण मिस्र के काहिरा में "अत्ताऊल्लाह" ग्रुप प्रिंटिंग हाउस द्वारा अल-अजहर इस्लामिक रिसर्च काउंसिल से लाइसेंस संख्या 56 दिनांक 21/7/2019 के साथ प्रकाशित किया गया था।

उन्होंने पुस्तकालयों, मुद्रण गृहों और उन व्यक्तियों से अनुरोध किया जिनके पास कुरान की यह प्रति है कि वे इसे फिलिस्तीनी दारुल-इफ्ता को सौंप दें ताकि उनके संबंध में आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

जेरूसलम और फिलिस्तीन के ग्रैंड मुफ्ती ने भी कुरान की छपाई में सावधानी बरतने की आवश्यकता पर बल दिया, विशेष रूप से तब जब कुछ मुद्रण गृहों में तीव्र फोटोकॉपी पद्धति का उपयोग किया जा रहा हो।

अब तक फिलिस्तीन में मुद्रण त्रुटियों वाली कुरान की अनेक प्रतियां देखी गयी हैं। इससे पहले, अल-अजहर इस्लामिक रिसर्च सेंटर की अनुमति से अल-तौफिकिया पब्लिशिंग हाउस द्वारा प्रकाशित कुरान की एक प्रति में, पृष्ठ 132 से 163 दोषपूर्ण थे, और अल-अजहर रिसर्च सेंटर की अनुमति से मिस्र-जर्मन प्रिंटिंग हाउस द्वारा प्रकाशित एक अन्य प्रति में, सूरह अल-इसरा की आयत 2 में, "जलनाह" शब्द के स्थान पर, "जघलानह" शब्द लिखा गया था।

4275150

captcha